दिल्ली – डीएमके ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है और देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। डीएमके यूथ विंग के कार्यक्रम में उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई l तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ती दरार के बीच द्रमुक की युवा इकाई के प्रमुख उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कांग्रेस पर दोबारा कभी भरोसा न करें। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने चुनावी लाभ लेने के बाद द्रमुक की पीठ में छुरा घोंपा है।
‘कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा,अब उन पर विश्वास नहीं करेंगे’,बैठक में भड़के स्टालिन


