चंडीगढ़ – वित्त मंत्रालय का बैंकों के लिए नया दमान जारी किया गया है l खाड़ी देशों में युद्ध के चलते देश में बने वित्तीय संकट को लेकर एक और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को गैस, तेल ईंधन का उपयोग सहजता से करना की सलाह दी है वहीं विदेश जाने के कार्यक्रम रद्द करने की अपील भी की है l वहीं दूसरी और वित्त मंत्रालय ने बैंकों को अपने खर्चे कम करने और उनमें कटौती करने का फरमान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि बैंक बचत करें और संचालन लगात घटाते हुए प्रशासनिक खर्चों में कटौती करे पर बैंकिंग श्रेत्र में कार्यकृत देश के सभी बैंकों के मुलाजिमों ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि फिर वित्त मंत्रालय बैंकों को ये आदेश। क्यों नहीं देता कि हजारों किलोमीटर दूर तबादला करके कैसी बचत और काम की क्षमता की बात की जा रही है l सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ चुकी है कि बार बार बैंक मुलाजिमों की हज़ारों किलोमीटर दूर किए जाने वाले तबादलों से खर्च भी बढ़ता है और कार्य क्षमता में भी कमी आती है l क्योंकि परिवार से हज़ारों किलोमीटर दूर काम करते कर्मचारी मानसिक और शारीरिक और पर भी पीड़ित होते हैं जिसका सीधा प्रभाव काम पर ही पड़ता है l वित्त मंत्रालय को देश हित में प्रधान मंत्री द्वारा की गई अपील के मद्देनजर बैंक कर्मचारियों के तबादले रद्द करने के हुक्म जारी करने चाहिए
l


