चंडीगढ़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेक परिसर में 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क, स्वास्थ्य और आवास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके बाद वे पंजाब रवाना होंगे। मोदी ने कहा कि देश में करीब पौने दो लाख आरोग्य आयुष मंदिर चल रहे हैं, तकनीक के जरिए टेलीमेडिसन की सुविधा शुरू की। देश को टीबी मुक्त करने का टारगेट लिया है। समय से टीबी की स्क्रीनिंग कराई जाए। मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। आज देश में टीबी का ट्रीटमेंट 90% से ज्यादा हो गया है। टीबी संक्रमण भी 21 फीसदी कम हो गया है। पीजीआई में एमबीबीएस को मंजूरी दे दी गई है। चंडीगढ़ स्टार्टअप का बेहतर पॉइंट बनेगा। मोदी ने कहा कि जींद और जालंधर के बीच चंडीगढ़ का कार्यक्रम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये उत्तर भारत को जोड़ता है। चिकित्सा सेवाओं के लिए चंडीगढ़ एक हब है।
चंडीगढ़ पर मां चंडी का आशीर्वाद, यहां का विकास पूरे उत्तर भारत के लिए अहम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर है। पीएम की विजिट को लेकर ट्राइसिटी पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुरक्षा एजेंसियों ने सड़क, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, होटल, गेस्ट हाउस और सीमावर्ती क्षेत्रों तक अभेद्य सुरक्षा घेरा बना दिया है। प्रधानमंत्री चंडीगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे जबकि मोहाली और कालका रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।


