चंडीगढ़ – केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन के लिए 33 सवालों वाली नई प्रश्नावली जारी की है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। इसमें इंटरनेट, LPG, पानी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ बदलते सामाजिक ढांचे को समझने पर खास जोर दिया गया है।
इस प्रश्नावली को 2011 की पिछली जनगणना के बाद भारतीय समाज में आए बदलावों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें घर के प्रकार, स्थान और संरचना से जुड़े सवालों के साथ-साथ डिजिटल युग को देखते हुए इंटरनेट सुविधा की उपलब्धता पर भी नया सवाल शामिल किया गया है। इसके अलावा एलपीजी, पीने के पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच को लेकर भी जानकारी ली जाएगी।
प्रश्नावली में स्वच्छता और बुनियादी ढांचे से जुड़े पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया है।
इसमें शौचालय की उपलब्धता, गंदे पानी की निकासी व्यवस्था और नहाने की सुविधाओं से जुड़े सवाल शामिल हैं।
साथ ही घरों में खाए जाने वाले मुख्य अनाज के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी, जिससे खाद्य सुरक्षा और क्षेत्रीय खान-पान के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।
इसके इलावा और भी बहुत सारे सवाल पूछे जाएंगे , जिसका हमें जवाब देना होगा l


